Nitish के कार्यक्रम में ढाई घंटे तक खाली रही DY CM की कुर्सी, RJD विधायक का दावा- मार्च में होगी तेजस्वी की ताजपोशी

By अंकित सिंह | Feb 21, 2023

बिहार की राजनीति में इस वक्त क्या चल पा रहा है, इसका सटीक विश्लेषण कर पाना मुश्किल है। लेकिन कहीं ना कहीं तेजस्वी यादव को लेकर राजनीतिक गर्माहट लगातार जारी है। मंगलवार को तेजस्वी यादव एक बार फिर से चर्चा में आ गए। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को शामिल होना था। यह कार्यक्रम पटना के टाउन हॉल में आयोजित किया गया था। डिप्टी सीएम को विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल होना था। लेकिन तेजस्वी यादव करीब ढाई घंटे कि देरी से इस कार्यक्रम में पहुंचे। नीतीश कुमार के बगल वाले तेजस्वी यादव की कुर्सी खाली रहे। इसके बाद चर्चाओं का दौर अचानक गर्म हो गया।

इसे भी पढ़ें: Bihar: पटना में दिन के उजाले में जमकर हुआ बवाल, फायरिंग में 2 की मौत, गिरिराज बोले- नीतीश बाबू लाचार हैं

दूसरी ओर राजद के दिनारा विधायक विजय मंडल ने मीडिया से बातचीत में दावा किया है कि मार्च 2023 में होली बाद तेजस्वी यादव की ताजपोशी होगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 2025 में नहीं बल्कि अगले महीने मार्च 2023 में ही तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। खुद नीतीश कुमार उन्हें मुख्यमंत्री का प्रभार सौपेंगे। लेकिन ललन सिंह ने कहा था कि 2025 तक नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री रहने वाले हैं। विजय मंडल के इय बयान के बाद जदयू और राजद में फिर से टेंशन बढ़ेगी। 

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर