Bihar: पटना में दिन के उजाले में जमकर हुआ बवाल, फायरिंग में 2 की मौत, गिरिराज बोले- नीतीश बाबू लाचार हैं

Giriraj
ANI
अंकित सिंह । Feb 20 2023 3:22PM

आज नाराज लोगों ने उमेश राय के घर पर आग लगा दी। उसकी संपत्तियों को भी नष्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि उमेश राय अपने ट्रैक्टर से गिट्टी गिरा रहे थे, उसी दौरान पार्किंग के बाद रास्ता ब्लॉक हो गया था, गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हुआ और उमेश राय के लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।

बिहार की राजधानी पटना में दो पक्षों में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद जमकर फायरिंग हुई और 2 लोगों की हत्या भी हो चुकी है। खबर यह भी है कि इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। इन सबके बीच नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गांव में मामला बढ़ गया है। इस घटना से नाराज लोगों ने जमकर उत्पात मचाया है। उग्र लोगों ने पुलिस वालों को भी खदेड़ दिया। सोमवार को भी यह मामला लगातार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आगजनी की भी खबर है। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इससे कांड में पुलिस ने रात में ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का मुख्य आरोपी उमेश राय अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। ग्रामीण लगातार उमेश राय पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: विपक्ष ने शुरु की 2024 चुनाव की तैयारी, Nitish Kumar ने की कांग्रेस से अपील, विपक्षी दलों को करें एकजुट

आज नाराज लोगों ने उमेश राय के घर पर आग लगा दी। उसकी संपत्तियों को भी नष्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि उमेश राय अपने ट्रैक्टर से गिट्टी गिरा रहे थे, उसी दौरान पार्किंग के बाद रास्ता ब्लॉक हो गया था, गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हुआ और उमेश राय के लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसमें 5 लोग घायल हो गए। गौतम नाम के युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि 4 लोगों को बुरी अवस्था में अस्पताल ले जाएगा। इस घटना के बाद पूरे गांव के लोगों ने उमेश राय और उनके परिवारों पर धावा बोल दिया। इसी के बाद मामला बिगड़ गया। मौके पर पुलिस पहुंची। फिलहाल बिहार के डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी भी इस मामले पर पूरी नजर बनाया हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: Bihar बन रहा राजनीति का अखाड़ा! 25 फरवरी को आमने-सामने पक्ष और विपक्ष, पटना में होंगे शाह तो पूर्णिया में नीतीश

वहीं, इसको लेकर राजनीति भी खूब होने शुरू हो गई है। भाजपा जबरदस्त तरीके से नीतीश कुमार और उनके सरकार पर हमलावर है। भाजपा साफ तौर पर बिहार में जंगलराज रिटर्न के दावे कर रही है। बिहार भाजपा ने ट्वीटक लिखा कि बिहार की राजधानी पटना में दिन के उजाले में सैकड़ों राउंड हुई फायरिंग। दो लोगों की अबतक मौत, कई लोग घायल। ई "जंगलराज" नहीं तो कौन सा राज है। इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने लिखा कि नीतीश बाबू लाचार है। जंगल राज है ,यही नीतीश बाबू की सरकार है। पार्किंग को लेकर जो दृश्य देखने को मिल रहा है वो किसी सुशासन का नहीं हो सकता। प्रदेश और देश देख रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़