महिलाओं के लिए आपत्तिजनक होने की शिकायत के बाद ई-कॉमर्स वेबसाइट Myntra ने बदला अपना ‘लोगो’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2021

नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा ने महिलाओं के लिये अशोभनीय होने की एक शिकायत के बाद अपना लोगो बदल लिया है। मुंबई की एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया था कि मिंत्रा का लोगो महिलाओं के लिये अशोभनीय है। इस बारे में जब मिंत्रा से संपर्क किया गया तो कंपनी ने भी इसकी पुष्टि की। कंपनी ने कहा कि उसकी वेबसाइट, ऐप और पैकेजिंग सामग्री सभी स्थानों पर लोगो को बदला जा रहा है। यह शिकायत अवेस्ता फाउंडेशन की नाज पटेल ने पिछले महीने मुंबई पुलिस की साइबर सेल के समक्ष की थी। पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) रश्मि करंदीकर ने कहा कि एक शिकायतकर्ता ने इस मामले में साइबर अपराध पुलिस स्टेशन से संपर्क किया था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने शिकायत के बाद मिंत्रा के साथ एक बैठक की। 

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र