प्रधानमंत्री मोदी के आगामी रैली में किसानों के लिए किया जाएगा ई-मंडी का उद्धघाटन

By आरती पांडेय | Oct 22, 2021

वाराणसी। किसानों के मुद्दे पर विपक्ष को करारा जवाब देने लिए भाजपा सरकार ने 25 अक्तूबर को वाराणसी में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में  लगभग 45 हजार किसानों को शामिल कराने का लक्ष्य रखा है। जिसमें 30 हजार किसान वाराणसी जिले से और 15 हजार किसान महानगर से जनसभा स्थल में पहुंचेंगे। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को भी लगाया गया है। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री जयनाथ मिश्र ने  बातचित बताया कि भाजपा के होने वाले रैली में घर-घर जाकर किसानों को निमंत्रण दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: अक्टूबर अंत में इटली दौरे पर जाएंगे PM मोदी, G20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

इस चार करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से दो मंजिला इमारत के निर्माण कार्य जनवरी 2020 से चल रहा है।इसके साथ ही साथ जैविक और रसायनिक विधि से अनाज और फल सब्जी की खेती करने वाले किसान अपने उत्पादों को  ई नाम मंडी के माध्यम से  देश के किसी भी जिले में बेच सकेंगे। इसमें आधुनिक डिस्पले और एक प्रयोगशाला भी होगी। किसानों को अपने किसी कृषि उत्पाद को बेचने के लिए पहले पहड़िया मंडी आना होगा। जहां वो अपने कृषि उत्पादों के वजन और गुणवत्ता की जांच भवन में बने प्रयोगशाला में कराएंगे। इसके आधार पर उत्पाद और किसान की पूरी जानकारी ई नाम पोर्टल पर सूचीबद्ध की जाएगी। फिर देश की सभी ई नाम मंडियों में उत्पाद का ऑनलाइन प्रदर्शन किया जाएगा। मंडी के सचिव डीके वर्मा ने बताया कि अभी तक मंडी में अनाज बेचने के लिए कोई सुविधा नहीं थी। जो स्थान चिह्नित था वहां वर्तमान में छावनी है। ई नाम के शुरू होने से पूर्वांचल के उन किसानों को भी लाभ मिलेगा जो अपने जैविक उत्पाद बेचने के लिए इधर-उधर भटकते हैं।

प्रधानमंत्री के होने वाले काशी दौरे पर रहेंगी पुख्ता इंतेजाम

25 अक्तूबर को वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से रिंग रोड स्थित जनसभा स्थल तक हेलीकॉप्टर से आएंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गुरुवार को वाराणसी पहुंची स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने सड़क मार्ग की सहमति नहीं दी है। मंच से लगभग  400 मीटर की दूरी पर पीएम मोदी का हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही तीन हेलीपैड और भी  बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली से पहले काशीवासियों को लगभग  पांच हजार दो सौ करोड़ रुपये की 30 परियोजनाओं का उपहार देंगे। 

प्रमुख खबरें

Black Rice से Weight Loss में मदद, फाइबर और प्रोटीन से नियंत्रित रहेगा बढ़ता वजन

Thekrampatti Sub Jail से 17 कैदियों के भागने पर कार्रवाई, CM Vijay ने जेल उपाधीक्षक को किया निलंबित

बाढ़ के बीच Odisha Civil Service मुख्य परीक्षा तय समय पर, परीक्षार्थियों को मुफ्त परिवहन देगी सरकार

Sardar Patel ने मजबूत भारत की नींव रखी: National Unity Day पर अमित शाह का नमन