Ola Electric Scooter की भारत में धमाकेदार सेल, दो दिनों में हुई 1,100 करोड़ की बिक्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2021

नयी दिल्ली।ओला के सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि उसके एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री दो दिनों में 1,100 करोड़ रुपये को पार कर गई है। अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने अभी खरीद प्रक्रिया को रोक दिया है, लेकिन दिवाली के समय पर एक नवंबर को बिक्री फिर शुरू होगी। ओला इलेक्ट्रिक ने बुधवार को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू की थी, जो दो संस्करणों - ओला एस1 और एस1 प्रो, में आता है। कंपनी ने पहले दिन 600 करोड़ रुपये के स्कूटर बेचे। अग्रवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ईवी युग का दूसरा दिन पहले दिन से भी बेहतर था! दो दिनों में बिक्री 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई! खरीद विंडो एक नवंबर को फिर से खुल जाएगी।’’

प्रमुख खबरें

Kerala में Operation Toofan बना जनआंदोलन, 30 लाख से अधिक लोग नशा विरोधी अभियान से जुड़े

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला