केरल में भाजपा को पार लगाएंगे मेट्रो मैन ई श्रीधरन, पार्टी की तरफ से होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

By अनुराग गुप्ता | Mar 04, 2021

नयी दिल्ली। केरल में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। इससे ठीक पहले मेट्रो मैन ई श्रीधरन ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली और अब वह केरल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। केरल भाजपा प्रमुख के. सुरेन्द्रन ने इसकी जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: केरल का सामाजिक सौहार्द दबाव में, नई विकास रणनीति की जरूरत : सोनिया गांधी 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केरल भाजपा प्रमुख के. सुरेन्द्रन ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में श्रीधरन भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

भारत सरकार की ओर से पद्मविभूषण, पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे जाने वाले मेट्रो मैन ई श्रीधरन का मुख्य लक्ष्य केरल में भाजपा को सत्ता में लाना है और वह इसके लिए विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इतना ही नहीं श्रीधरन ने पहले ही कहा था कि अगर पार्टी उन्हें जिम्मेदारी देगी तो वह मुख्यमंत्री बनने के लिए भी तैयार हैं। 

इसे भी पढ़ें: केरल माकपा शासन में कट्टरपंथियों का अपना देश बन चुका है: निर्मला सीतारमण 

प्रारंभिक जीवन

केरल के पलक्कड़ में 12 जून 1932 को जन्में ई श्रीधरन को मेट्रो मैन के नाम से जाना जाता है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। उसके बाद वह इंडियन रेलवे सर्विस में आ गए। इतना ही नहीं उन्होंने दिल्ली मेट्रो, कोच्चि मेट्रो और लखनऊ मेट्रो को अपनी सेनाएं दी हैं। श्रीधरन 1995 से लेकर 2012 तक दिल्ली मेट्रो के निदेशक रहे हैं। श्रीधरन को सार्वजनिक परिवहन का चेहरा बदलने के लिए जाना जाता है। फिलहाल वह भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

प्रमुख खबरें

Mandi के लिए पारिस्थितिकी-पर्यटन को बढ़ावा देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : Vikramaditya Singh

Rajasthan: पुलिस ने ट्रक से 3.50 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया, चालक गिरफ्तार

BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, 40 फीसदी तक कमीशन लिया जा रहा : Digvijay Singh

Pune luxury car हादसा : आरोपी नाबालिग के पिता और बार के खिलाफ होगा मामला दर्ज