बाल विवाह 2030 तक खत्म करने के वैश्विक अभियान से जुड़ी Global Catholic Congress

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 26, 2026

ग्लोबल कैथोलिक कांग्रेस ने बाल विवाह प्रथा को दुनिया भर में 2030 तक खत्म करने के लिए नागरिक संगठनों के नेटवर्क ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन’ की ओर से शुरू किए गए ‘बाल विवाह मुक्त विश्व’ अभियान का समर्थन किया है। ग्लोबल कैथोलिक कांग्रेस में 44 देशों के प्रमुख नेता शामिल हैं। इटली की राजधानी रोम में आयोजित ग्लोबल कैथोलिक कांग्रेस के शिखर सम्मेलन में समर्थन की घोषणा की गयी।

उन्होंने परिवारों, समुदायों और धार्मिक संस्थाओं से बच्चों की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने की अपील की। कोचुपरम्बिल ने कहा, “ग्लोबल कैथोलिक कांग्रेस में 44 देशों के सदस्यों का समर्थन बच्चों की सुरक्षा और ऐसी दुनिया बनाने के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जहां किसी भी बच्चे का बचपन विवाह के कारण न छिने।” उन्होंने कहा, “हमें इस प्रतिबद्धता को ठोस कार्रवाई में बदलना होगा और 2030 तक बाल विवाह मुक्त विश्व बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा।”

प्रमुख खबरें

MOSPI अप्रैल 2027 से ASUSE सर्वे करेगा, महिला उद्यमियों की चुनौतियों पर होंगे नए सवाल

Jasprit Bumrah और Rishabh Pant न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे मैच में उतर सकते हैं

Kota में दो कोचिंग छात्रों की मौत, JEE अभ्यर्थी ने लगाया फंदा तो NEET छात्र की इलाज के दौरान गई जान

US Grand Prix 2026 में Kimi Antonelli ने दर्ज की जीत, Charles Leclerc को पीछे छोड़ा