पूर्वांचल की अनदेखी करती थीं पिछली सरकारें, अमित शाह बोले- हमारी सरकार ने बनाया शिक्षा का हब

By अनुराग गुप्ता | Mar 03, 2022

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ चला है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता अमित शाह ने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने गुरुवार को कहा कि उन्होंने (विपक्ष) पूर्वांचल की उपेक्षा की, हमारी सरकार ने इसे शिक्षा केंद्र बनाया। हमने क्षेत्र में 12 नए मेडिकल कॉलेज बनाने के साथ-साथ आजमगढ़, बलिया और गोरखपुर में विश्वविद्यालय बनाए। 

समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश सरकार में आजमगढ़ में खुली जीप में ए-47 लेकर गुंडे, माफिया घूमते थे। आजमगढ़ से जाकर अहमदाबाद में बम धमाके करते थे। आज किसी की हिम्मत नहीं है दंगे करने की। उन्होंने कहा कि एक जमाने में उत्तर प्रदेश में कट्टे बनते थे, छर्रे बनते थे। पहले कट्टे और छर्रे बनाने वाला उत्तर प्रदेश आज मिसाइल और गोल बनाता है जिससे पाकिस्तान भी डरता है।

पूर्वांचल की अनदेखी करती थीं सरकारें

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमेशा पहले की सरकारें पूर्वांचल की अनदेखी करते थीं, हमने पूर्वांचल को शिक्षा का हब बनाने का काम किया है। आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर में नई यूनिवर्सिटी बनाई और लगभग 12 नए मेडिकल कॉलेज पूर्वांचल में बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। 

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के जीत के दावे को सपा उम्मीदवार मे किया खारिज, बोलीं- अपनी ही सीट हार रहे हैं 'बाबा' 

उन्होंने कहा कि जब धारा 370 हटाई जा रहा था तब ये अखिलेश बाबू कहते थे कि धारा 370 मत हटाइए वर्ना देश में खून की नदियां बहेंगी। अरे! अखिलेश बाबू खून की नदियां तो छोड़ो किसी की कंकड़ मारने की हिम्मत भी नहीं हुई।

प्रमुख खबरें

Mirabai Chanu को Arjuna Award देने की मांग, प्रतापराव जाधव ने खेल मंत्री को लिखा पत्र

Harsh Singh ने आस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को हराकर Commonwealth Games में स्वर्ण पदक जीता

Cube Highways Trust InvIT की बाजार में मजबूत एंट्री, 3% से ज्यादा तेजी पर बंद

Union Cabinet ने बंदरगाह-आधारित उद्योगों के लिए संशोधित नीति को मंजूरी दी