पहले रामभक्तों पर गोली चलती थी, आज उनकी आवभगत होती है : Yogi Adityanath

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2024

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश केमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्ववर्ती सरकारों से मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की तुलना करते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं, मगर आज अयोध्या में रामभक्तों की आवभगत होती है। योगी रविवार को मेहनगर में आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

योगी ने मतदाताओं से अपील की कि आपको अपने बीच का जनप्रतिनिधि चुनना होगा। मुख्यमंत्री ने वर्तमान सांसद और लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ की तरीफ करते हुए कहा कि दो साल में निरहुआ ने आजमगढ़ के लिए जितना कार्य किया है, उतना काम कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं कर सकता। योगी ने कहा कि छठे चरण में आपको देश में सरकार बनाने के लिए अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजना है। चार चरणों के चुनावी रुझान और विपक्ष में मची खलबली तथा बौखलाहट उनकी हार को स्पष्ट प्रदर्शित करती है। योगी ने कहा कि आप देश में कहीं भी चले जाइए, समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता को हर व्यक्ति शक की निगाह से देखता है और लोग मानते हैं कि ये शरीफ तो नहीं होगा, जरूर कोई गुंडा बदमाश होगा। 

उन्होंने कहा कि यही वजह है कि सपा के समर्थक की तलाशी शुरू हो जाती है, लोग समझते हैं कि यह कुछ गड़बड़ करने आया होगा। उन्होंने कहा कि आज आजमगढ़ के लोगों को शक की निगाहों से नहीं देखा जाता और पहचान का संकट खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश की तकदीर और तस्वीर को बदल दिया है। 

इसे भी पढ़ें: भारी बारिश के कारण केरल के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी, यात्रा पर प्रतिबंध

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा,“इस चुनाव में आपको सपा की जमानत जब्त करने का काम करना है। मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए दिनेश लाल ‘निरहुआ’ का आजमगढ़ से जीतना जरूरी है।” आजमगढ़ में छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा, जहांदिनेश लाल ‘निरहुआ’ के खिलाफ सपा ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है। यादव को 2022 के उपचुनाव में दिनेश लाल ‘निरहुआ’ ने पराजित किया था।

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक