सीएम योगी बोले- पहले सपा के गुर्गे और बहन जी का हाथी राशन खा जाते थे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022

भदोही/आजमगढ़ (उप्र) उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि गरीबों के हक पर कैसे डाका डाला जाता है, इसका उदाहरण सपा और बसपा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले गरीबों से जुड़ी योजनाओं पर डकैती पड़ती थी और सपा के गुर्गे और बहन जी (बसपा प्रमुख मायावती) का हाथी राशन खा जाते थे। सातवें चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले शनिवार को आजमगढ़ और भदोही जिले में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और सपा-बसपा पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कोरोना वायरस महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि हमने सबको मुफ्त में टीका लगवाया है, लेकिन अगर सपा या बसपा की सरकार होती तो वैक्सीन की कालाबाजारी की जाती।

इसे भी पढ़ें: UP में नतीजों से पहले भाजपा को बड़ा झटका, अब साइकिल की सवारी करेंगे रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि छह चरणों के बाद ही भाजपा पूर्ण बहुमत से काफी आगे है, जिसके मद्देनजर विरोधियों ने विदेश भागने की तैयारी कर ली है। योगी ने कहा कि 2017 के पहले की सरकारों की कार्य पद्धति आपने देखी होगी, उस समय बिजली ही नहीं मिल पाती थी, लेकिन आज बिजली आती है और बिना भेदभाव के सबको पर्याप्त बिजली मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कारण ही आज भदोही के कालीन उद्योग को वैश्विक मंच पर मान्यता मिल रही है और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। योगी ने कहा कि विकास और बुलडोजर दोनों साथ-साथ चलें, इसके लिए दमदार सरकार चाहिए। आजमगढ़ में एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि वर्ष 2007 में आजमगढ़ के एक कॉलेज में अजित राय की निर्मम हत्या सिर्फ इसलिए की गई, क्योंकि उन्होंने ‘वंदे मातरम’ गाने की बात कही थी। उन्होंने दावा किया कि ‘वंदे मातरम’ का विरोध करने वाले हर संगठन, हर राजनीतिक दल को आजमगढ़ की जनता खारिज कर देगी।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी