Health Tips: कम उम्र में पीरियड्स-प्रेग्नेंसी, हार्मोन बदलाव बिगाड़ सकते हैं जिंदगी भर की सेहत

By अनन्या मिश्रा | Sep 26, 2025

क्या आप जानते हैं कि शरीर में आने वाले कुछ शुरूआती बदलाव महिलाओं या लड़कियों की सेहत पर गहरा असर डाल सकते हैं। जैसे कम उम्र में पीरियड्स आना या फिर कम उम्र में मां बनने का असर आगे चलकर सेहत पर दिख सकता है। एक स्टडी के अनुसार, महिलाओं में प्रजनन की टाइमिंग उनकी पूरी जिंदगी स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। रिसर्चर्स के अनुसार, अगर किसी लड़की को कम उम्र में पीरियड्स आते हैं या फिर कोई महिला कम उम्र में मां बनती है, तो उनको भविष्य में कई गंभीर बीमारियों के होने का जोखिम होता है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: कैंसर मरीजों के लिए दवा ही नहीं, अपनों का साथ भी है संजीवनी, बढ़ाती है ठीक होने की उम्मीद

वेट का बड़ा रोल

बॉडीमास इंडेक्स इस पूरे मामले में अहम रोल निभाता है। जल्दी पीरियड्स या फिर जल्दी मां बनने वाली महिलाओं में अक्सर वजन बढ़ जाता है। यही बढ़ा हुआ BMI आगे जाकर हार्ट डिजीज और डायबिटीज जैसी समस्याओं की वजह बन सकता है।

ऐसा क्यों होता है

बता दें कि वैज्ञानिक इसको 'evolutionary trade-off' कहते हैं। यानी की यदि शरीर जल्दी रिप्रोडक्शन के लिए तैयार हो जाता है, तो शॉर्ट टर्म में फायदा मिलता है। लेकिन लॉन्ग टर्म में इसकी कीमत बीमारियों और उम्र बढ़ने के रूप में चुकानी पड़ सकती है।

जानिए डॉक्टर की राय

डॉक्टर ने बताया कि यह भले ही एक स्टडी है, लेकिन इसके नतीजों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। वहीं किसी महिला के प्रजनन से जुड़े अनुभव आगे की सेहत पर कैसा असर डालते हैं। जल्दी पीरियड्स आना या फिर कम उम्र में मां बनना हो, तो आगे चलकर डायबिटीज, मोटापा और हार्ट डिजीज जैसी समस्याओं का खतरा हो सकता है। बता दें कि इसकी शुरूआती वजह कम उम्र में होने वाले हार्मोन और मेटाबॉलिज्म के बदलाव माने जाते हैं। जोकि जिंदगी भर आपकी सेहत पर असर डालते हैं। ऐसे में जिन महिलाओं में ऐसे फैक्टर्स दिखते हैं, उनको नियमित रूप से हेल्थ चेकअप और लाइफस्टाइल में सही बदलाव करना चाहिए।

क्या करें महिलाएं

अगर आपके साथ या फिर परिवार की किसी महिला के साथ जल्दी पीरियड्स या फिर जल्दी प्रेग्नेंट होने का अनुभव हो रहा है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको बस अपनी हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है।

नियमित चेकअप जरूर कराएं और खासकर शुगर और हार्टहेल्थ से जुड़े टेस्ट जरूर कराएं।

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए और खुद को एक्टिव रखें।

वहीं अच्छी नींद और बैलेंस्ड डाइट लेना जरूरी है।

सही डाइट और एक्सरसाइज फॉलो कर अपना वेट कंट्रोल में रखें।

प्रमुख खबरें

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला

Bishkek में पहलवान Sujit का Mission Gold, 7 साल का सूखा खत्म करने की बड़ी चुनौती।

Kerala, Assam, Puducherry में थमा चुनावी शोर, 9 April को अब जनता करेगी अपना फैसला