चुनाव आयोग की ऑनलाइन सेवाओं में आयीं शुरुआती दिक्कतें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने ऑनलाइन सेवाओं के तहत मोबाइल एप, वेबसाइट और सोशल मीडिया पर मतगणना के रुझान और परिणाम जानने के व्यापक इंतजाम किये थे लेकिन बृहस्पतिवार को मतगणना आरंभ होते ही इन इंतजामों ने जवाब देना शुरु कर दिया।  सुबह आठ बजे मतगणना शुरु होने पर आयोग की वेबसाइट हैंग होने लगी वहीं मोबाइल एप ने भी जवाब दे दिया। मोबाइल एप और वेबसाइट से जुड़ी आयोग की सोशल मीडिया अपडेट सेवायें भी इससे सीधे प्रभावित हुयीं। 

उल्लेखनीय है कि आयोग ने मतगणना की तैयारियों के मद्देनजर मोबाइल एप ‘वोटर हेल्पलाइन’ की जोरशोर से शुरुआत की थी। इसके अलावा आयोग की वेबसाइट पर भी चुनाव परिणाम के लिये अलग पेज बनाया गया था। मतगणना शुरु होने के लगभग 40 मिनट तक आयोग की ये सेवायें तकनीकी खराबियों का शिकार रहीं।

इसे भी पढ़ें: ''असहमति मत'' विवाद में चुनाव आयुक्त लवासा ने लिखित में EC को सौंपा जवाब

आयोग की प्रवक्ता ने विभाग की ऑनलाइन सेवाओं में तकनीकी खामियों की बात स्वीकारते हुये बताया कि आयोग की तकनीकी इकाई के विशेषज्ञों ने समय रहते शुरुआती दिक्कतों को दूर कर दिया। तकरीबन नौ बजे से एप और वेबसाइट पर मतगणना के रुझान अपडेट होना शुरु हो गये। 

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका