कमाई का मौका! केनरा रोबेको एएमसी का IPO 9 अक्टूबर को खुलेगा, जानें डिटेल्स

By Renu Tiwari | Oct 06, 2025

केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 253-266 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। इससे कंपनी का ऊपरी छोर पर मूल्यांकन करीब 5,300 करोड़ रुपये आंका गया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा, 1,326 करोड़ रुपये का आईपीओ नौ अक्टूबर को खुलेगा और 13 अक्टूबर को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक आठ अक्टूबर को बोली लगा पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea पर 5606 करोड़ की AGR मांग, SC में सुनवाई टली, कंपनी का भविष्य अधर में?

यह आईपीओ पूर्णतः 4.98 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है जिसमें कोई नया निर्गम घटक नहीं है। केनरा रोबेको में केनरा बैंक की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि शेष हिस्सेदारी ओरिक्स कॉर्पोरेशन के पास है।

प्रमुख खबरें

Indian Ambassador Vinay Mohan Kwatra ने अमेरिकी सीनेटर Angela Alsobrooks से ऊर्जा सुरक्षा पर की बात

Trigrahi Yog: कर्क राशि में गुरु मंगल और चंद्रमा की युति से बना Trigrahi Yog चार राशियों के लिए शुभ

Maharajganj में 16 वर्षीय लड़की के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी पकड़े गए

Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश