अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण मिट्टी का मकान ध्वस्त, दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2022

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुए भीषण भूस्खलन की चपेट में आने से मिट्टी का बना एक मकान ध्वस्त हो गया जिससे उसमें रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। राजधानी के पुलिस अधीक्षक जिमी चिराम ने बताया कि रविवार को भूस्खलन के कारण एक मिट्टी का मकान ढह गया, जिसके मलबे में अब भी एक महिला फंसी है। मलबे से दो शवों को निकाला गया है जबकि महिला के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘ महिला को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।’’

इसे भी पढ़ें: कोरोना ने बढ़ाई किम जोंग उन की टेंशन, अधिकारियों को फटकार, सेना को दे दिया ये आदेश

ईटानगर के थाना प्रभारी फसांग सिमी ने बताया कि मृतकों की पहचान नागेन बर्मन (50) और तपस राय (15) के तौर पर हुई है। वहीं, कुसुम राय (35) अब भी मलबे में दबी हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे कुछ जिलों में भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने यहां के सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल, नाहरलगुन के सरकारी माध्यमिक स्कूल और बंदरदेवा के निकम निया हॉल में अस्थायी राहत शिविर बनाए हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने वादे पूरे नहीं किए, देश में 83 प्रतिशत युवा बेरोजगार : Amit Mitra

दिल्ली निर्वाचन निकाय ने मतदान बढ़ाने के लिए शुरू किया संकल्प पत्र पहल

देहरादून के निजी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर ने खुदकुशी की

Bihar के बेतिया में गरजे Amit Shah, जनता को बताया देश में जब एक मजबूत सरकार होती है तो क्या होता है