Earthquake: तुर्किये में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, 23 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2023

इस्तांबुल। दक्षिणी तुर्किये में बृहस्पतिवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे इमारतों को नुकसान पहुंचा और 23 लोग घायल हो गए। तुर्किये के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूकंप का केंद्र मालट्या प्रांत के येसिलुर्ट शहर में था और अदियामान में भी इसके झटके महसूस किए गए। दोनों प्रांत फरवरी में आए विनाशकारी भूकंप से भी प्रभावित हुए थे, जिसमें तुर्किये और सीरिया में कम से कम 50,000 लोग मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

Manipur के Kamjong में संदिग्ध उग्रवादियों ने फूंके 28 घर, एक की मौत

सऊदी अरब में दो नागरिकों को फांसी, Bangladesh ने प्रक्रिया की पूर्व सूचना न मिलने पर मांगा जवाब

कर्नाटक में सूखा और गन्ना किसानों का संकट: PM Narendra Modi से मिलेंगे DK Shivakumar

उम्र नहीं फिटनेस और फॉर्म देखें, Sunil Gavaskar ने Team India के लिए की Krunal Pandya की वकालत