By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2022
फर्नडेल। उत्तरी कैलिफोर्निया के कुछ हिस्सों में सोमवार देर रात 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण विभाग ने यह जानकारी दी। भूकंप के कारण कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और कई मकान एवं सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। सैन फ्रांसिस्को के उत्तर-पश्चिम में लगभग 343 किलोमीटर दूर स्थित फर्नडेल के पास देर रात दो बजकर 34 मिनट पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। इस भूकंप का केंद्र तट के पास 10 मील की गहराई में था।