Afghanistan में महिलाओं के विश्वविद्यालयों में पढ़ने पर प्रतिबंध: तालिबान

Afghanistan bans women
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

तालिबान सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तालिबान सरकार की एक बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की गई। उच्च शिक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जियाउल्लाह हाशमी द्वारा साझा किए गए पत्र में निजी और सार्वजनिक विश्वविद्यालयों को प्रतिबंध जल्द से जल्द लागू करने और प्रतिबंध लगाने के बाद मंत्रालय को सूचित करने को कहा है।

काबुल। अफगानिस्तान में निजी और सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में महिलाओं के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से और अगली सूचना आने तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। तालिबान सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तालिबान सरकार की एक बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की गई। उच्च शिक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जियाउल्लाह हाशमी द्वारा साझा किए गए पत्र में निजी और सार्वजनिक विश्वविद्यालयों को प्रतिबंध जल्द से जल्द लागू करने और प्रतिबंध लगाने के बाद मंत्रालय को सूचित करने को कहा है। हाशमी ने अपने पत्र को ट्वीट भी किया और ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को एक संदेश में इसकी सामग्री की पुष्टि की।

इसे भी पढ़ें: पाक के विशेष सुरक्षा बलों ने बंधकों को मुक्त कराने के लिए धावा बोला, ‘सभी आतंकियों’ को मार गिराया

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़