अफगानिस्तान में ताकतवर भूकंप से हुई भारी तबाही, पाकिस्तान के 30 कबायली लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2022

इस्लामाबाद।अफगानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप में पाकिस्तान के कम से कम 30 कबायली लोगों की भी मौत हुई है, जो 2014 में एक सैन्य अभियान के दौरान विस्थापित हुए थे और सीमा पार कर पड़ोसी मुल्क भाग गए थे। पाकिस्तानी मीडिया में बृहस्पतिवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, भूकंप में जान गंवाने पाकिस्तानी नागरिक उत्तरी वजीरिस्तान के मदाखेल कबीले से ताल्लुक रखते थे। गौरतलब है कि पूर्वी अफगानिस्तान के ग्रामीण पहाड़ी क्षेत्र में बुधवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें एक हजार से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 1,500 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे। ‘डॉन’ अखबार की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के 30 कबायली लोगों के शवों को उनके मूल स्थान पर पहुंचाया जाएगा, जिसके लिए पाकिस्तानी अधिकारियों ने अलवर मंडी में पाक-अफगान सरहद को अस्थायी तौर पर खोल दिया है।

इसे भी पढ़ें: बाइडेन-मोदी सरकार की दोस्ती से टेंशन में इमरान, कहा- अमेरिका चाहता है पाकिस्तान भारत को करे सलाम

वहीं, लक्की मरवत जिले के पेजू इलाके में एक घर की छत गिरने से एक स्थानीय फुटबॉल खिलाड़ी की मौत हो गई है। खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद अली सैफ के मुताबिक,घायलों के इलाज के लिए उत्तरी और दक्षिणी वजीरिस्तान के अस्पतालों में बिस्तर आरक्षित किए गए हैं। खबर में यह भी बताया गया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की खास हिदायत के तहत अधिकारियों ने अफगानिस्तान में भूकंप पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी है। रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि आठ ट्रकों के जरिये टेंट, तिरपाल, कंबल और जरूरी दवाओं की एक खेप काबुल भेजी गई है। खबर में कहा गया है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

प्रमुख खबरें

युवाओं को रोकना सरकार की बड़ी भूल साबित होगी, Delhi में सुरक्षा पर Akhilesh Yadav की BJP को चेतावनी

Sadhna Group चेयरमैन Rakesh Kumar Gupta मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Sarva Pitru Amavasya 2026: पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है सर्वपितृ अमावस्या

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म