अमृतसर के 445 वें स्थापना दिवस पर 450 वन तैयार करेगा अमेरिका का सिख संगठन

america
Prabhasakshi

अमृतसर में अमेरिका का सिख संगठन 450 वन तैयार करेगा।‘इकोसिख’’ संगठन27 जून को अमृतसर के 445 वें स्थापना दिवस पर एक अभियान शुरू करेगा ताकि उस पर्यावरणीय संकट से निपटने में मदद मिल सके जिसका सामना शहरवासी कर रहे हैं।

वाशिंगटन।अमेरिका के एक सिख संगठन ने बुधवार को घोषणा की कि 2027 में अमृतसर की 450वीं वर्षगांठ मनाने के लिए उसकी योजना अगले पांच वर्षों के दौरान पवित्र शहर में 450 वन तैयार करने की है। ‘‘इकोसिख’’ संगठन27 जून को अमृतसर के 445 वें स्थापना दिवस पर एक अभियान शुरू करेगा ताकि उस पर्यावरणीय संकट से निपटने में मदद मिल सके जिसका सामना शहरवासी कर रहे हैं। एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि ‘‘इको अमृतसर 450’’ नामक यह अभियान पांच साल तक चलेगा और पर्यावरण संबंधी अपने प्रयासों में मदद के लिए यह नागरिक समाज, शैक्षणिक संस्थानों, प्रवासी समुदाय, धार्मिक और सरकारी निकायों को जोड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: गर्भपात कराने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खबर! स्ट्रोक का हो जाता है खतरा

इकोसिख ने एक बयान में कहा कि हाल के वर्षों में शहर को वायु गुणवत्ता में गिरावट और भूजल संसाधनों में गिरावट का सामना करना पड़ा है। इसमें सुधार के लिए व्यवस्थित अपशिष्ट प्रबंधन और बुनियादी ढांचे की भी भारी कमी है। संगठन के वैश्विक अध्यक्ष डॉ राजवंत सिंह ने कहा “अमृतसर में प्रतिदिन 1,00,000 से अधिक आगंतुक और तीर्थयात्री आते हैं और इसका प्रभाव आसपास के वातावरण में देखा जा सकता है। इतनी अधिक संख्या में लोगों के आने से जल और खाद्य संसाधनों पर दबाव पड़ता है, अतिरिक्त ऊर्जा का उपयोग होता है और अतिरिक्त अपशिष्ट तथा कूड़ा उत्पन्न होता है।

इसे भी पढ़ें: Hair के सह संस्थापक जेम्स राडो का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

यह सब देखते हुए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए उपाय करना और पर्यावरणीय क्षरण को रोकने के लिए वनों का रोपण करना महत्वपूर्ण है।’’ इकोसिख इंडिया की अध्यक्ष सुप्रीत कौर ने कहा कि हाल के वर्षों में अमृतसर शहर का हरित आवरण बहुत संकुचित हो गया है। उन्होंने कहा कि कई पेड़ काटे गए हैं और उनकी जगह दूसरे पेड़ नहीं लगाए गए हैं। उन्होंने कहा ‘‘वन रोपण से शहर को जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभाव से निपटने में मदद मिलेगी।’’ पिछले 38 महीनों में, इकोसिख ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के उपलक्ष्य में दस लाख पेड़ लगाने के अपने लक्ष्य के तहत 400 से अधिक वन लगाए हैं। इसने अमृतसर में भी कुछ वन तैयार किए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़