China के शानदोंग प्रांत में भूकंप, 21 लोग घायल, 100 से अधिक इमारतें ढहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2023

बीजिंग। पूर्वी चीन के कुछ हिस्सों में शनिवार देर रात 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कम से कम 21 लोग घायल हो गए और 100 से अधिक इमारतें ढह गईं। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, शनदोंग प्रांत की पिंगयुआन काउंटी में रात दो बजकर 33 मिनट पर आए भूकंप के झटके बीजिंग, तियानजिन, हेनान और हेबेई प्रांत सहित उत्तरी चीन के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए। पिंगयुआन बीजिंग से लगभग 345 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, भूकंप से कम से कम 21 लोग घायल हुए और 126 इमारतें ढह गईं।

प्रमुख खबरें

1 जुलाई से बड़ी राहत! Petrol-Diesel की बिक्री पर लगी पाबंदियां हटाएगी सरकार, सुधरेगी सप्लाई

AI Investment पर दुनिया के सबसे बड़े बैंक की चेतावनी, Global Economy पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा

आखिर ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी कैसे होती है? और इससे कैसे बचें? समझिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प में तेजी से अपना योगदान बढ़ा रहा गुना: सिंधिया