Earthquake In Pakistan: इस्लामाबाद में 6.3 तीव्रता के भूकंप से दहले लोग, जोरदार झटकों से कांप गई धरती

By रितिका कमठान | Jan 29, 2023

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए है। इस्लामाबाद के अलावा रावलपिंडी, मुर्री, खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब के बाकी हिस्सों में भी भूकंप का असर देखने को मिला है। भूकंप आन के बाद से ही इलाके में अफतारफरी का माहौल बन गया है।

बता दें कि अब तक इस भूकंप से हुए जान माल के नुकसान की कोई जानकारी अब तक नहीं मिली है। बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस वर्ष भूकंप आया है। इससे पहले 5 जनवरी को इस्लामाबाद और लाहौर समेत पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा के कई शहरों में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे पहले शनिवार रात को ईरान के खोय शहर में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 7 की मौत और बड़ी 440 लोग घायल हुए थे।

वहीं वर्ष 2022 में 22 जून को अफतानिस्तान और पाकिस्तान में भी 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के दक्षिणपूर्व में था। वहीं 7 जून को भी को भी पाकिस्तान में भूकंप आया था, जिसका असर इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी और मुल्तान में देखने को मिला था।

प्रमुख खबरें

Meta Child Safety India | सुरक्षा से नो कॉम्प्रोमाइज, Meta अब सुरक्षा एजेंसियों से साझा करेगा बच्चों के यौन शोषण का डेटा, सरकार की चेतावनी के बाद फैसला

Bihar Flood से 50 लाख लोग प्रभावित, Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने राहत कार्य में जुटने की अपील की

दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रोसेस में बड़ी चूक! एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस, गृह मंत्रालय ने बुलाई हाई-लेवल बैठक

Gurugram Hit and Run | गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस की पीड़ित महिला बाइकर सिया का पलटवार, कहा- सहानुभूति का नाटक न करे आरोपी