सिक्किम में 5.4 तीव्रता का भूकंप, असम,बंगाल,बिहार में भी झटके, PM ने लिया हालात का जायजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2021

गंगटोक/कोलकाता/पटना। सिक्किम में सोमवार रात 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी महसूस किए गए। रात आठ बज कर 49 मिनट पर आए भूकंप का केन्द्र भारत-भूटान सीमा के पास 10 किलोमीटर की गहराई में था। उन्होंने बताया कि गंगटोक और सिक्किम के अन्य हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गये। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि लोग डर कर घरों से बाहर निकल आए, लेकिन सिक्किम में जानमाल को किसी तरह का नुकसान पहुंचने की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- टीकाकरण केंद्रों और टीका देने के लिए नियमों में दें छूट

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, धूपगुड़ी (जलपाईगुड़ी), सिलीगुड़ी, कूचबिहार, रायगंज और बिहार के पूर्णिया जिले तथा कई स्थानों पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह पूछे जाने पर कि क्या भूकंप के बाद और हल्के झटके आने की आशंका है,अधिकारी ने कहा ,‘‘आमतौर पर छह की तीव्रता से कम वाले भूकंप आने के बाद इस तरह के झटके नहीं आते हैं...।’’ सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप के बाद बिहार ,असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात कर उनके राज्यों के हालात की जानकारी ली। सूत्रों ने बताया,‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूकंप से नुकसान पहुंचने का जायजा ले रहे हैं। वह प्रभावित चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं। उन्होंने बिहार, असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात कर ली है।’’ 

प्रमुख खबरें

Kota में पुनर्मतदान कवरेज के दौरान पत्रकारों से हाथापाई, पुलिस ने FIR दर्ज की

Delhi Police ने Kirti Nagar में 40 लाख की चोरी के आरोप में नौकर विशाल कुमार को पकड़ा

खनिज खोज में तेजी के लिए NITI Aayog ने निजी भागीदारी और आसान नियमों की सिफारिश की

NSE IPO खुलने से पहले जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, 17 सितंबर से शुरू होगा 22561 करोड़ का इश्यू