पाकिस्तान के कई हिस्सों में 4.7 तीव्रता के भूकंप के झटके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2024

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद समेत देश के कई हिस्सों में बुधवार को 4.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक जान-माल के नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में 98 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके इस्लामाबाद, रावलपिंडी, पेशावर, स्वात, मलकंद, उत्तरी वजीरिस्तान, पाराचिनार, लोअर दीर, हांगू, चारसद्दा और स्वाबी सहित कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। 

इसे भी पढ़ें: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तानी पत्रकार की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान के गदप, कटोहर और मालिर जिले के आसपास के इलाकों सहित कई हिस्सों में दो मई को 2.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पंजाब और खैबर-पख्तूनख्वा प्रांतों के विभिन्न क्षेत्रों में 13 मार्च को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। पाकिस्तान में साल 2005 में आए 7.4 तीव्रता के घातक भूकंप में 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप