खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तानी पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Khyber Pakhtunkhwa
प्रतिरूप फोटो
Pixabay

पश्तो समाचार चैनल खैबर न्यूज से जुड़े खलील जिब्रान की खैबर जिले के मजरीना सुल्तानखेल इलाके में उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पेशावर। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पाकिस्तानी पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। एक कबायली पत्रकार संघ ने यह जानकारी दी। पश्तो समाचार चैनल खैबर न्यूज से जुड़े खलील जिब्रान की खैबर जिले के मजरीना सुल्तानखेल इलाके में उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

साजिद नामक एक अन्य व्यक्ति गोलीबारी में घायल हो गया। हमलावर, पत्रकार की हत्या करने के बाद घटनास्थल से भागने में सफल रहे। सूत्रों ने बताया कि पुलिस के दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़