By एकता | Feb 25, 2025
मंगलवार सुबह बंगाल की खाड़ी में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के झटके कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई, लेकिन किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।