असम में पांच तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2025

मध्य असम में बुधवार देर रात पांच तीव्रता का भूकंप आया। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है।

भूकंप का केंद्र मध्य असम में गुवाहाटी से लगभग 52 किलोमीटर पूर्व में था। पड़ोसी कामरूप मेट्रोपॉलिटन, नगांव, पूर्वी कार्बी आंगलोंग, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, होजई, दीमा हसाओ, गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, कछार, करीमगंज, हैलाकांडी, धुबरी, दक्षिण सलमारा-मनकाचर और गोलपारा जिलों में भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए।

ब्रह्मपुत्र के उत्तरी तट पर स्थित लखीमपुर, दरांग, तामुलपुर, सोनितपुर, कामरूप, बिश्वनाथ, उदलगुरी, नलबाड़ी, बजाली, बारपेटा, बक्सा, चिरांग, कोकराझार और बोंगाईगांव में भी भूकंप महसूस किया गया।

भूकंप का असर मध्य-पश्चिमी अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों, पूरे मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में महसूस किया गया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि मध्य-पूर्वी भूटान, चीन और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी इस असर दिखा। भूकंप के कारण लोग अपने घरों से निकलकर खुले इलाकों की ओर भागे। इस पूर्वोत्तर क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha के ढेंकानाल में पर्यटक जोड़े से बदसलूकी और मारपीट, 3 लोग हिरासत में

Kalkaji Mandir के पास नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी अरेस्ट

JSW Group ने Ampstar ब्रांड के साथ EV मार्केट में रखा कदम, बनाएगा इलेक्ट्रिक बस और ट्रक

National Film Awards अब राज्यों के प्रमुख टूरिज्म स्पॉट्स पर होंगे आयोजित: Ashwini Vaishnaw