उत्तरी कैलिफोर्निया में 6.2 तीव्रता का भूकंप; कोई सुनामी या बड़ी क्षति नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2021

पेट्रोलिया (अमेरिका)।अमेरिका के नदर्न कैलिफोर्निया तट पर सोमवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आने से, क्षेत्र में तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय मौसम सेवा विभाग ने बताया कि भूकंप के बाद सुनामी आने की आशंका नहीं है। भूकंप दोपहर 12 बजे के ठीक बाद आया और इसका केंद्र छोटे से कस्बे पेट्रोलिया के निकट सैन फ्रांसिस्को के पश्चिमोत्तर में करीब 337 किलोमीटर दूर एक तट के पास था।

प्रमुख खबरें

ममता बनर्जी मेडिकल रिकॉर्ड मामले में ज्यादा गहराई में न जाएं: Suvendu Adhikari

Moscow में अफगानिस्तान पर बैठक, Taliban प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत और चीन भी हुए शामिल

CBI ने घूसखोरी में अपने ही कांस्टेबल और वकील को दबोचा, 6 लाख रुपये की मांगी थी रिश्वत

ऐप बेस्ड Cab में महिलाओं की सुरक्षा पर NCW सख्त, आपात बटन और जांच के निर्देश