भूकंप के तेज झटकों से हिला ईरान, 5 लोगों की मौत, 520 जख्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2019

तेहरान। ईरान में शुक्रवार को आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में घायलों की संख्या 300 से बढ़कर 520 हो गयी। शनिवार को आई रिपोर्ट के अनुसार ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत के टार्क काउंटी में 80 से अधिक सुदूरवर्ती गांवों में बचाव कार्य समाप्त होने के बाद ये आंकड़े सामने आए हैं। यह प्रांत राजधानी तेहरान के उत्तर-पश्चिम में लगभग 400 किलोमीटर दूर है।

रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों की संख्या अब भी पांच ही है। घायल 28 व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि जिन लोगों को मामूली चोटें आयी थीं, उन्हें छुट्टी दे दी गई। ईरान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। यहां के बाम शहर में 2003 में आए 6.6 तीव्रता के भूकंप में 26,000 लोगों की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant