बैंकॉक, म्यांमार समेत भूकंप ने हिला दिए ये 4 देश! अब तक इतने लोगों ने गंवाई जान

By अभिनय आकाश | Mar 28, 2025

म्यांमार समेत चार देशों में 28 मार्च की दोपहर जोरदार भूकंप आया। भूकंप के झटके चीन, म्यांमार, थाईलैंड और भारत के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए। चीनी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीन में आए भूकंप की तीव्रता 7.9 तीव्रता मापी गई। म्यांमार में भूकंप के चलते 25 लोगों के मारे जाने की खबर है। म्यांमार के मांडले में जहां 20 लोगों की मौत हो गई, वहीं ताउंगू में 5 लोग मारे गए हैं। वहीं, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भूकंप के बाद एक 30 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई और 81 लोग मलबे में फंस गए। 

इसे भी पढ़ें: इस देश में शेर की तरह घुसने ही वाले थे मोदी, उससे पहले ही गोते खाते नाव की तरह डोलने लगे मकान, हिल उठी पूरी राजधानी

म्यांमार ने राजधानी शहर में आपातकाल की घोषणा की

म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद छह क्षेत्रों और राज्यों में आपातकाल की घोषणा की गई है, जिसका केंद्र देश के दूसरे सबसे बड़े शहर के पास था। सरकारी एमआरटीवी टेलीविजन ने कहा कि भूकंप और दोपहर के समय आए तेज झटके के बाद सेना द्वारा संचालित सरकार की घोषणा में राजधानी नेपीता और मांडले शामिल हैं। म्यांमार गृहयुद्ध के बीच में है और कई इलाकों तक आसानी से नहीं पहुंचा जा सकता। यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि सेना किस तरह के राहत प्रयास कर पाएगी। 

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी