भूकंप के जबरदस्त झटकों से थर्राया जापान, सुनामी की चेतावनी जारी, लद्दाख में 5.2 तीव्रता से डोली धरती

By अभिनय आकाश | Mar 16, 2022

भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से लेकर जापान तक भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। जापान में जहां रिक्टर के पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.3 रही तो वहीं भारत के लद्दाख में इसे 5.2 आंका गया। इसके साथ ही जापान में सुनामी की भी चेतावनी दी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार लद्दाख में भूकंप के झटके देर शाम लद्दाख में 7:05 बजकर महसूस किए गए। जापान में आए भूकंप का केंद्र फुकुशिमा को बताया गया है।  साथ ही जापान में सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी टोक्यो में भी इस भूकंप की वजह से काफी नुकसान हुआ है। 

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र में 60 किलोमीटर की गहराई में था। यह क्षेत्र उत्तरी जापान का हिस्सा है, जो 2011 में नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया था। भूकंप के कारण परमाणु आपदा भी आई थी। भूकंप से जानमाल को हुए नुकसान के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।

लद्दाख में 5.2 तीव्रता का भूकंप 

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन इसमें जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शाम सात बजकर पांच मिनट पर भूकंप आया और कुछ सेकंड तक झटके महसूस किये गए। अधिकारी ने कहा कि भूकंप का केंद्र 36.01 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.18 डिग्री पूर्व देशांतर में जमीन के नीचे 110 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई जानकारी नहीं है।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing