कैलिफोर्निया-नेवादा की सीमा पर भूकंप के झटके, तीव्रता 5.9 मापी गयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

सैन फ्रांसिस्को। कैलिफोर्निया-नेवादा की सीमा पर बृहस्पतिवार दोपहर में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का कंपन सैकड़ों मील दूर तक महसूस किया गया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण एजेंसी (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी। भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

इसे भी पढ़ें: तालिबान की सुरक्षित पनाहगाहों को बंद करने के बारे में पाकिस्तान से बात कर रहे : अमेरिका

यूएसजीएस ने बताया कि लेक ताहोए के दक्षिण में दोपहर तीन बजकर 49 मिनट पर भूकंप आया। इसका केंद्र नेवादा की स्मिथ वैली के दक्षिणपश्चिम में 32 किलोमीटर की दूरी पर था। भूकंप के बाद दस से ज्यादा झटके महसूस किए गए जिनमें से कम से कम एक की तीव्रता 4.2 थी। भूकंप आठ किलोमीटर की गहराई पर आया।

प्रमुख खबरें

महाविनाश की ओर पश्चिम एशिया! 2500 अमेरिकी सैनिकों, एक और युद्धपोत को रवाना किया, तेहरान में भीषण धमाका

Iran पर कयामत बनकर बरसे अमेरिकी बम, Donald Trump ने तेल हब Kharg Island को जलाकर किया खाक, तेहरान में भीषण धमाकों से कांपी धरती!

मुश्किल में रैपर Badshah! हरियाणा महिला आयोग ने दिया गिरफ्तारी का आदेश, पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश

PM Modi Assam Visit | सिलचर में 23,550 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, पूर्वोत्तर को मिलेगा पहला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे