तोक्यो। जापान की राजधानी तोक्यो में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता यूएसजीएस के अनुसार 7.2 मापी गई है।
तोक्यो में शाम छह बजकर 10 मिनट से ठीक पहले भूकंप आया।
यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र जापान के इशिनोमाकी के 34 किलोमीटर पूर्व में और 60 किलोमीटर गहराई में था।
इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।