East India Company ने 19 अगस्त 1757 को कोलकाता में बनाया था पहला एक रुपये का सिक्का

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 18, 2026

सिक्के की खनक और सिक्के के दो पहलू जैसे बहुत से जुमले हम रोजमर्रा की में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सिक्कों को पहले कब और किसने बनाया, यह इतिहास के पन्नों में दर्ज है। साल 1757 में 19 अगस्त को ईस्ट इंडिया कंपनी ने कलकत्ता में रुपये का पहला सिक्का बनाया था और कंपनी द्वारा बनाए गए पहले सिक्के को बंगाल के मुगल प्रांत में चलाया गया। दरअसल बंगाल के नवाब के साथ एक संधि के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी ने यह टकसाल बनाई थी।

1919 : अफगानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। 1949 : भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बना। 1960 : ‘स्पूतनिक 5’ अंतरिक्ष यान से दो कुत्ते और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गये।

परीक्षण सफल रहा और बाद में यह पांचों जीवित पाए गए। 1964 : संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण। 1966 : तुर्किये में भूकंप से लगभग 2400 लोग मारे गए।

1973 : फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया। 1977 : सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया। 1999 : भारत की परमाणु नीति के मसौदे से नाराज जी-8 के देशों ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।

2004: दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल ने अपने शेयर बाजार में उतारे। 2005 : श्रीलंका सरकार और लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति। 2007 : अंतरिक्ष स्टेशन पर गये ‘मिशन एंडेवर’ के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।

2020: देश में कोविड-19 के 64,531 नए मामले सामने आए। 2023: उत्तरी यूक्रेन में रूस के मिसाइल हमले में सात लोग मारे गए। 2024: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हत्या के नये मामले दर्ज।

2025: उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में मस्जिद पर गोलीबारी, 13 लोगों की मौत।

प्रमुख खबरें

विनेश फोगाट का Brij Bhushan Sharan Singh पर बड़ा हमला, कहा- BJP दे रही है गुंडों को राजनीतिक संरक्षण

David Warner के बाद Australia की सलामी जोड़ी पर संकट, Matt Renshaw लौटे और Labuschagne के लिए बढ़ी मुश्किलें

Manipur में KCP के 46 militants ने किया surrender, CM वाई खेमचंद सिंह ने दिया पुनर्वास का भरोसा

Julian Alvarez Transfer: बार्सिलोना की दिलचस्पी पर Diego Simeone का बड़ा बयान, एटलेटिको ने स्पष्ट किया अपना स्टैंड