असम के सीएम से मिले पूर्वी सेना कमांडर आरपी कलिता, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

By अंकित सिंह | Mar 04, 2022

अपनी सुरक्षा स्थिति को लेकर पूर्वोत्तर लगातार सुर्खियों में रहता है। इन सबके बीच पिछले महीने ही सेना के पूर्वी कमान के नए कमांडर (जनरल आफिसर कमांडिंग- इन-चीफ) के रूप में कार्यभार संभालने वाले लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की है। आरपी कलिता लगातार पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने असम का भी दौरा किया है। इससे पहले वह सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड का भी दौरा कर चुके है। लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने अपने गृह राज्य असम का दौरा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर दोनों के बीच चर्चा हुई है। पूर्वी कमान मुख्यालय के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है। हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद लेफ्टिनेंट जनरल कलिता के साथ अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया था। दोनों की मुलाकात मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई थी। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच सुरक्षा परिदृश्य, नागरिक-सैन्य सहयोग एवं राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है। कलिता ने मुख्यमंत्री के अलावा असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी से भी राजभवन में मुलाकात की। राजभवन की ओर से बताया गया कि सीमाओं पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति से संबंधित मुद्दों और नागरिक-सैन्य सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई है।

प्रमुख खबरें

Kark Sankranti 2026: सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश, आज से शुरू होगा Dakshinayan का शुभ काल

Karnataka Horror | लेडी डॉक्टर ने पति की बेरहमी से की हत्या, 8 साल के बेटे को भी चाकू से गोदा, लाशों के पास चलाती रही फोन | Video

Jagannath Rath Yatra 2026: Jagannath Rath Yatra 2026 में उमड़ा आस्था का सैलाब, जानें महत्व और Full Schedule

ATF Export Duty Hike | कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला! डीजल-ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर मिली राहत