Dubai की शाही Sweet Dish कुनाफा घर पर बनाएं, जानें ये Viral Recipe

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 06, 2026

दुबाई का नाम सुनते ही सबके मन में वहां की आलीशन इमारते ख्याल आता है। दुबाई का बुर्ज खलीफा तो काफी फेमस है, इसके साथ यहां के जायकेदार व्यंजन में भी काफी लोकप्रिय है। उन व्यंजनों में सबसे पहले नाम आता है कुनाफा। आपको बता दें कि, कुनाफा पारंपरिक मिडिल ईस्टर्न मिठाई है, जो अपने स्वाद के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इसके ऊपर डाली जाने वाली मीठी चाशनी और पिस्ते की सजावट इसको काफी शाही बना देती है। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं कुनाफा की रेसिपी।

- कुनाफा के लिए सबसे पहले एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी बनाएं।

-  अब इस चाशनी में इलायची और गुलाब जल डालें।

- इसके बाद एक बड़े बर्तन में बारीक सेवइयों को हाथों से अच्छे से तोड़कर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।

- अब इसमें पिघला हुआ मक्खन डालें और इसे अच्छे से मिलाएं।

- इसके बाद भारी तले वाले  नॉन-स्टिक पैन को मक्खन से चिकना कर लें।

- फिर इसमें आधी सेवइयों को डालकर अच्छी तरह फैलाएं और दबाकर एक बराबर परत बनाएं। अब इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज और क्रीम की एक मोटी परत बिछाएं।

- इसके बाद बची हुई सेवइयों से ऊपर की परत को पूरी तरह ढकें और हल्के हाथों से दबाएं।

- अब आप 180°C पर प्रीहीट किए हुए ओवन में इसे 30-35 मिनट तक बेक करें। यदि आप गैस पर बना रही है, तो पैन को धीमी आंच पर रखें।

- एक तरफ सुनहरा होने के बाद पलटें और दूसरी तरफ से भी कुरकुरा होने तक पकाएं।

- जब कुनाफा पक जाए, तो इसे उतारें।

- अब गरमा-गरम कुनाफा के ऊपर ठंडी चाशनी डाल दें।

- इसके बाद चाशनी को सेवाइयां अच्छी तरह सोख लेंगी। 

- आखिर में ऊपर बारीक कटे हुए पिस्ते डालें। 

प्रमुख खबरें

विकास की अंधी दौड़ में दम तोड़ता पर्यावरण

Yogi Adityanath Birthday: कैसे बने Bulldozer Baba, UP की Politics में ऐसे लिखी सफलता की कहानी

World Environment Day 2026: जीवन का आधार है पर्यावरण

Karnataka कांग्रेस में बड़ा भूचाल! मंत्री Ramalinga Reddy का इस्तीफा, जानें सिद्धारमैया और DK Shivakumar के बीच कैसे बदलेगा सत्ता का समीकरण