Fridge में पालक और मेथी को सड़ने से कैसे बचाएं, काम आएंगे ये Storage Tips

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 21, 2026

ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन किया जाता है। इस समय बाजारों में पालक, बथुआ और मेथी जैसी हरी-पत्तेदार सब्जियों का सेवन किया जाता है। हरी सब्जियां किसी सुपरफूड से कम नहीं होता है। इन्हें स्टोर करने की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि फ्रिज में रखने से यह जल्दी खराब हो जाती है।

अगर आप इन सब्जियों को अच्छे से स्टोर करना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरुर फॉलो करें।

पेपर टॉवल

अगर आप भी पालक और लेट्यूस को जल्दी खराब होने से बचाना है, तो इसके लिए पेपर टॉवल की ट्रिक आजमाएं। सबसे पहले सब्जियों से सड़े-गले पत्ते हटा दें। फिर एक कंटेनर में 2 पेपर टॉवल रखकर उसमें सब्जियां अच्छे से लपेटें और स्टोर करें। यह पेपर नमई सूखकर उन्हें सड़ने से बचाएगा, पर पेपर ज्यादा गीला होने पर उसे चेंज कर दें।

धोने के बाद सुखा लें

अक्सर लोगों की आदत होती है कि वो बाजार से सब्जियां लाकर उसे तुरंत धोकर फ्रिज में रख लेते हैं। इसी कारण से उनमें नमी बनी रहती है। इस कारण से हरी सब्जियां जल्दी खराब होती है। जब भी सब्जियों को धोएं, तो उसके पहले हवा में अच्छे से सुखा लें। फिर फ्रिज में रखें।

एयरी पैकिंग बेहतर विकल्प

भूलकर भी सब्जियों को एयरटाइट डिब्बे में न रखें। इसके जगह आप एयरी पैकिंग या जालीदार बैग का तरीका को चूज करें। प्लास्टिक की ऐसी पोलीथीन लें, जिसमें छेद हो जिससे सब्जियों में नमी बाकी न रहे। आप चाहे तो सूती बैग का ऑप्शन को भी चूज कर सकते हैं। ऐसा करने से आप हरी-पत्तेदार सब्जियों को लंबे समय तक खराब होने से बचाया जा सकता है।

डंठल अलग करें

अगर साग की मात्रा अधिक है, तो आप इसे फ्रिज में रखने से पहले सभी जड़ों को अच्छे से काट लें। सड़े-गले और पीले पत्ते भी हटा दें। यह तरीका साग की शेल्फ लाइफ बढ़ाता है।

काटकर रखें

हरी सब्जियों को काटकर भी फ्रिज में रख सकते हैं, यह तरीका थोड़ा लंबा हो सकता है। इसके लिए सब्जियों को पहले धोकर अच्छे से सुखा लें। फिर सब्जियों को काटकर अलग रखें। इसके बाद बर्तन में पेपर टॉवल या सूती कपड़ा बिछाएं। फिर कटी सब्जियों को इसमें रखकर ठीक से ढक देना है। यह तरीका सब्जियों की एक्स्ट्रा नमी सोखकर लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखता है।

प्रमुख खबरें

Horoscope 21 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Siang Dam प्रोजेक्ट को रद्द करने की मांग, Arunachal Pradesh के संगठनों ने Amit Shah को लिखा पत्र

विश्व टेलीविजन दिवस: टीवी की चमक में ज्ञान भी, भ्रम भी

Gauna Devotthan Ekadashi: गृहस्थों के बाद वैष्णव संप्रदाय रख रहा देवउठनी एकादशी व्रत, विशेष विधि से जागेंगे श्रीहरि