Gauna Devotthan Ekadashi: गृहस्थों के बाद वैष्णव संप्रदाय रख रहा देवउठनी एकादशी व्रत, विशेष विधि से जागेंगे श्रीहरि

By अनन्या मिश्रा | Nov 21, 2026

हिंदू धर्म में देवोत्थान एकादशी का विशेष महत्व होता है। इसको प्रबोधिनी एकादशी और देवउठनी एकादशी के नाम से भी जानी जाती है। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवोत्थान एकादशी का व्रत किया जाता है। इस बार आज यानी की 21 नवंबर 2026 को वैष्णव या गौण एकादशी का व्रत किया जा रहा है। हालांकि गृहस्थ लोग 20 नवंबर को एकादशी का व्रत करेंगे। तो आइए जानते हैं वैष्णव या गौण एकादशी की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व आदि के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 20 नवंबर की सुबह 07:15 मिनट से शुरू हुई थी। वहीं आज यानी की 21 नवंबर की सुबह 06:31 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। इस आधार पर गृहस्थों ने 20 नवंबर को एकादशी का व्रत किया था। वहीं 21 नवंबर को गौण या वैष्णव एकादशी का व्रत किया जा रहा है।

पूजन विधि

इस दिन भगवान विष्णु को जगाने के लिए घर या पूजा स्थल को अच्छे से साफ करें। फिर पूजा स्थल पर लाल कपड़ा बिछाएं और फिर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। अब घी का दीपक जलाएं और भगवान को पीले फूल, अक्षत, चंदन, फल, मिठाई और तुलसी दल अर्पित करें। फिर श्रीहरि के सामने शंख, घंटी, घड़ियाल या थाली बजाकर देव जगाने की परंपरा निभाएं। इस दौरान 'उठो देव, बैठो देव' जैसे पारंपरिक गीत गाएं और श्रीहरि के मंत्रों का जाप करें।

तो वहीं कुछ परंपराओं में श्रीहरि विष्णु के ऊपर रखी डलिया या परात को प्रतीकात्मक रूप से उठाकर भगवान जगाए जाते हैं। अंत में भगवान श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी की आरती करें और प्रसाद बाटें। ध्यान रहे कि एकादशी को तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए। आप पूजा के लिए एक दिन पहले तुलसी के पत्ते तोड़कर रख लें।

धार्मिक महत्व

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इस चार माह के समय को चातुर्मास कहा जाता है। इस दौरान मांगलिक कार्यों को करना शुभ नहीं माना जाता है। फिर कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और इसको देवोत्थान या देवउठनी एकादशी कहा जाता है। इसके बाद से सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं।

मंत्र

उत्तिष्ठोत्तिष्ठ गोविन्द उत्तिष्ठ गरुडध्वज।

उत्तिष्ठ कमलाकान्त त्रैलोक्यं मङ्गलं कुरु॥

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: UP में BSP का हाथी बैठा नहीं है, धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है, BJP-SP की बढ़ेगी टेंशन!

Auckland में भारतीय Hockey टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा मैच 2-2 से ड्रॉ खेला

Horoscope 21 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Siang Dam प्रोजेक्ट को रद्द करने की मांग, Arunachal Pradesh के संगठनों ने Amit Shah को लिखा पत्र