केला और काली मिर्च का जादुई मेल, पेट की हर समस्या जड़ से खत्म!

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 19, 2025

फल और सब्जियां खाने से सेहत जबरदस्त बनती है। वैसे भी हमारे रसोई में मौजूद फल, सब्जियां, मसाले और मेवे में न्यूट्रिशन का खजाना होता है। इनके सेवन से ही शरीर को कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं और एनर्जी भी मिलती है। अगर आप 1 केला और काली मिर्च का सेवन एक साथ करते हैं, तो ये दोनों ही शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। केला जहां गट हेल्थ को सुधारता है, शरीर को ताकत देता है और खून की कमी दूर करता है। काली मिर्च को आयुर्वेद में औषधि मानी गई है। तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि रोजाना एक केला के साथ काली मिर्च खाने से क्या होगा।

प्रतिदिन 1 केला के साथ काली मिर्च खाने क्या होगा

- केला में कई सारे न्यूट्रिशन पाए जाते हैं, जैसे कि पोटैशियम, फाइबर, विटामिन-बी6 और विटामिन-सी से भरपूर होते हैं केला। यह कब्ज को दूर करता है, शरीर को ताकत मिलती है, बीपी को कंट्रोल रखता है। गट हेल्थ भी बेहतर रहती है। 

- केला खाने से खून की कमी दूर होती है और यह मूड को हैप्पी बनाने में भी मदद करता है।

- काली मिर्च का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट औऱ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह डाइजेशन को दुरुस्त करता है और वजन कम करने में भी मदद करता है। इसके साथ ही सर्दी-खांसी से भी आराम मिलता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

- केला और काली मिर्च को खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। क्योंकि केला में फाइबर होता है और काली मिर्च में पिपेरिन। यह दोनों मिलकर एंजाइम्स को एक्टिव करते हैं। इससे खाना जल्दी पचता है और गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या जड़ से खत्म हो जाती है।

- केला में फाइबर होता है जो आंतो को साफ करता है। दूसरी ओर काली मिर्च पेट में फंसी गैस को बाहर निकालती है। इसलिए रोजाना 1 केला के साथ काली मिर्च छिड़ककर जरुर सेवन करें। इससे आपकी गट हेल्थ बेहतर रहेगी।

- केला खाने से ओवरईटिंग से बचाता है, वहीं काली मिर्च मेटाबॉलिज्म को तेज करती है। इन दोनों को साथ में खाने से वजन कम किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की