मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई! भारत-म्यांमा सीमा के पास 5 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

By रेनू तिवारी | Mar 17, 2026

मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में भारत-म्यांमा सीमा के पास पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ये उग्रवादी पीआरईपीएके (पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक, केवाईकेएल (कांगलेई यावोल कन्ना लूप) और ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) से जुड़े हैं। ये गिरफ्तारियां रविवार को मोरेह पुलिस थाना क्षेत्र से की गईं।

इसे भी पढ़ें: UP Municipal Corporation | योगी सरकार ने 17 नगर निगमों में मनोनीत किए 170 पार्षद, निकायों में नई नियुक्तियों की अधिसूचना जारी

सीमा सुरक्षा पर बढ़ा पहरा

भारत-म्यांमा सीमा पर हाल के दिनों में बढ़ी हलचल को देखते हुए सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। उग्रवादियों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी को सुरक्षा तंत्र की एक बड़ी जीत माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में संभावित हिंसक गतिविधियों को टालने में मदद मिली है। 

प्रमुख खबरें

Kolkata Derby का रोमांचक ड्रॉ, ISL खिताब की जंग अब Final Day पर, फैंस की थमीं सांसें

Crude Oil 110 डॉलर पार, रुपये ने तोड़ा सारा Record, पहली बार Dollar के मुकाबले 96 के पार पहुंचा

Goldman Sachs की रिपोर्ट में बड़ा दावा, दुनिया का सबसे बड़ा Steel Market बन रहा India

IPL में King Kohli का विराट कीर्तिमान, RCB के लिए बतौर ओपनर 5500 रन पूरे