वजन कम करना चाहते हैं तो नाश्ते में खाएं ये चीज़ें, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत भी

By प्रिया मिश्रा | Aug 27, 2021

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में सबको सुबह कॉलेज-ऑफिस पहुँचने की जल्दी रहती है। ऐसे में हम अक्सर सुबह नाश्ता नहीं करते हैं। कई लोगों में यह गलत धारणा होती है कि कम खाना खाकर वे जल्दी वजन कम कर पाएंगे। जबकि ऐसा नहीं है। सुबह नाश्ता नहीं करने से भूख ज़्यादा लगती है और मेटाबॉलिज्म भी कमजोर हो जाता है। जब हम घर से नाश्ता करके नहीं निकलते हैं तो भूख लगने पर बाहर जंक फ़ूड या कुछ भी उल्ट-सीधा खा लेते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह का ब्रेकफास्ट बहुत जरुरी होता है। इससे दिनभर के कामों के लिए ऊर्जा मिलती है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीज़ें खाएं, जिससे आपको भूख कम लगेगी और वेट लॉस में मदद मिलेगी। आज के इस लेख में हम आपको कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपीज बताने जा रहे हैं- 

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो नाश्ते में ओट्स उत्तपम ले सकते हैं। यह पौष्टिक होने के साथ-साथ खाने में भी टेस्टी होता है। ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ लगता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके लिए आप ओट्स में दही, शिमला मिर्च, प्याज़, टमाटर आदि मिलाकर उत्तपम बनाएं। 

वजन घटाने के लिए आपको कोई फैंसी डाइट फॉलो करने की जरूरत नहीं है। आप घर का बना सामान्य भोजन खा कर भी आसानी से वजन घटा सकते हैं। आप नाश्ते में रोटी रोल खा सकते हैं। आप गेंहू के आटे के साथ रागी और सोयाबीन का आटा मिलाकर रोटियाँ बना सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और फैट की मात्रा भी कम होती है। रोटी में आप हरी सब्जियाँ भरकर खाएं, इससे आपको सेहत के साथ-साथ स्वाद भी मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: स्लिम-ट्रिम रहने के लिए यह डाइट प्लान फॉलो करती हैं प्रियंका, आप भी करें ट्राई

नाश्ते में आप अंडे का सेवन कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जिससे मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं। इसके साथ ही यह बनाने में आसान होता है। आप ब्रेकफास्ट में उबले अंडे खा सकते हैं या ऑमलेट बनाकर खा सकते हैं। हालाँकि, अगर वजन घटाना चाहते हैं तो अंडे का सिर्फ सफेद हिस्सा खाएं क्योंकि इसके पीले भाग में फैट की मात्रा अधिक होती है। 

स्मूदी एक बेहतरीन वेट लॉस ब्रेकफास्ट है। आप सुबह के नाश्ते में पालक और सेब की समूदी बना सकते हैं। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आप चाहें तो स्मूदी में योगर्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

WFI का बड़ा एक्शन: WADA नियमों के उल्लंघन पर Vinesh Phogat की वापसी पर लगी रोक

Lionel Messi का डबल धमाका, Inter Miami को दिलाई जीत और MLS में रचा नया इतिहास

El Clásico का महामुकाबला: Barcelona खिताब पक्का करने उतरेगी, Real Madrid के सामने लाज बचाने की चुनौती।

Chennai में क्रिकेट और राजनीति का Super-Day, CSK की Fans से अपील- स्टेडियम में Politics नहीं!