पीरियड्स में कद्दू के बीज खाना किसी चमत्कार से कम नहीं है, मिलते हैं गजब के फायदे

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 04, 2024

वैसे तो कद्दू के बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। जैसे कि- फाइबर, प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा पर्याप्त होती है। इतना ही नहीं, जिंक, आयरन, प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ए मौजूद होता है, जो हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए बढ़िया है। सेहत के  लिए काफी बढ़िया रहता ही अगर आप इसका सेवन पीरियड्स के दौरान भी करते हैं, तो भी काफी फायदेमंद होता है।  पीरियड्स से जुड़ी कई समस्याओं में कद्दू के बीज खाना फायदेमंद माना गया है। तो चलिए आपको इसके फायदे जरुर बताते हैं।

क्रैम्प्स में राहत होती

आमतौर पीरियड्स के दौरान क्रैम्प्स काफी होते हैं। अगर आप इस दौरान कद्दू के बीजों का सेवन करते हैं, तो आपको काफी आराम मिल सकता है। क्योंकि, इसमें ग्नीशियम होता है जो यूट्रिन की मसल्स को रिलैक्स करता है। 

ब्लड फ्लो मेंटेन करता

पीरियड्स के समय ब्लीडिंग काफी तेज होती है, जिससे शरीर में खून की कमी भी हो सकती है। कद्दू के बीजों में आयरन होता है, जो खून की कमी को भी दूर करते है। क्योंकि कद्दू के बीजों में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है।

मूड और नींद बेहतर होती है

आम बात है कि पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स जरुर होता है। अगर आप ऐसे में कद्दू के बीज खाने से मूड और स्लीप साइकिल बेहतर होती है। क्योंकि इसमें सेरोटोनिन होता है, जो मूड, नींद और तनाव के लेवल को मैनेज करता है।

ब्लोटिंग दूर होती है

कद्दू के बीजों के सेवन करने से ब्लोटिंग की समस्या दूर हो जाती है। पीरियड्स में यह समस्या काफी देखने को मिलती है। इससे मसल्स में खिंचाव कम होता है और दर्द में भी राहत मिलती है।

आयरन का स्तर बढ़ता है

पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग होने से कई लड़कियों में आयरन का स्तर काफी कम हो जाता है। ऐसे में आप कद्दू के बीजों का सेवन करते हैं, तो आपका आयरन का स्तर काफी बढ़ जाएगा।  

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा