Ebola Outbreak: Trump प्रशासन का Europe पर दबाव, Congo-Uganda से आने वालों पर लगे रोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन यूरोपीय देशों को अफ्रीका के इबोला प्रभावित देशों से यूरोप में आने वाले लोगों के लिए यात्रा पाबंदियां बढ़ाने की सलाह दे रहा हैं। ट्रंप प्रशासन ने यह संकेत भी दिया है कि ऐसा न करने पर विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट समेत अन्य मौकों के लिए यूरोप से लोगों की यात्रा को लेकर अमेरिका के नियमों में सख्ती बरती जा सकती है।

विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अमेरिका ने इस संक्रमण को फैलने से निपटने के लिए कदम बढ़ाया है और अब दुनिया को भी और कदम उठाने होंगे।’’ अधिकारी ने रूबियो और वॉन डेर लेयेन के बीच फोन पर हुई बातचीत के बारे में नाम जाहिर नहीं होने की की शर्त पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब कार्रवाई का समय है और ऐसा नहीं होने पर यात्राओं पर असर पड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

Himalaya संरक्षण के लिए व्यापक नीति बनाएं केंद्र और राज्य: Murli Manohar Joshi

US Tariff Exemption: भारत समेत 20 देशों से दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर नहीं लगेगा शुल्क

Tennis Premier League 2026 के लिए Sania Mirza बनीं राजस्थान रेंजर्स की ब्रांड एंबेसडर

Asian Games में पदक विजेताओं को PM Narendra Modi ने सराहा, दी शुभकामनाएं