चुनाव आयोग ने राज्यों से कहा, मतदाता सूची को जल्द अद्यतन करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2018

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने अगले साल लोकसभा चुनाव की तैयारियों को समय से पूरा करने के लिये सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से मतदाता सूचियों में नये नाम जोड़ने और पुराने नाम हटाने सहित संशोधन से जुड़े अन्य कामों में तेजी लाते हुये मतदाता सूची की अद्यतन प्रक्रिया समय से पूरा करने को कहा है। आयोग द्वारा आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिये गुरुवार को सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की दो दिवसीय बैठक में मतदाता सूची को अंतिम रूप देने सहित अन्य जरूरी कार्यों को निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक पूरा करने को कहा गया है। 

चुनाव आयुक्तों ने आयोग द्वारा मतदाता सूची में सभी संभावित नये मतदाताओं को जोड़ने के लिये देशव्यापी स्तर पर चलायी जा रही मुहिम ‘‘एक भी मतदाता न छूटे’’ के तहत दिव्यांग मतदाताओं को जोड़ने के लिये विशेष ध्यान देने के लिये कहा। साथ ही मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगजनों के लिये विशेष सुविधायें मुहैया कराने के लिये जारी दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। 

बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी चुनाव की तैयारियों से जुड़े अब तक के काम का लेखाजोखा पेश करेंगे। इसके अलावा ईवीएम और वीवीपेट से जुड़ी शिकायतों एवं अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जायेगी। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित