EC ने भाजपा नेता राहुल सिन्हा के चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे की रोक लगायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2021

नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने भाजपा नेता राहुल सिन्हा के चुनाव प्रचार करने पर मंगलवार को 48 घंटे की रोक लगाई। सिन्हा ने कथित रूप से कहा था कि विधानसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के सीतलकूची में केंद्रीय बलों को चार लोगों के बजाय आठ लोगों की हत्या कर देनी चाहिए थी। निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार सिन्हा पर यह पाबंदी मंगलवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक बनी रहेगी। एक आदेश के अनुसार, ‘‘आयोग भाजपा नेता राहुल सिन्हा के उपरोक्त बयानों की निंदा करता है और उन्हें आगे चुनाव आचार संहिता लागू रहने के दौरान सार्वजनिक रूप से ऐसे बयान नहीं देने की चेतावनी देता है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान