राजस्थान में किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण हमारा संकल्प : Bhajan Lal Sharma

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2024

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनके घरों में खुशहाली लाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बजट में कृषक कल्याण के लिए 96 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया है। वह परिवर्तित बजट (2024-25) में कृषि संबंधी घोषणाओं के लिए किसानों द्वारा आयोजित अभिनन्दन और आभार समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने किसानों को अन्नदाता करार देते हुए कहा कि वे करोड़ों देशवासियों का पेट भरने के साथ ही देश और राज्य की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि को छह हजार से बढ़ाकर आठ हजार रुपए करने, गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने तथा पशुपालकों के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड के माध्यम से एक लाख रुपए तक का ऋण देने जैसे निर्णय सरकार की किसान एवं पशुपालक हितैषी नीति के प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सबसे लम्बे समय तक शासन करने वालों ने कभी भी किसानों की चिंता नहीं की और गांव तथा शहर में भेदभाव किया। उन्होंने कहा कि लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के दर्द को समझा और उनके जीवन स्तर में बदलाव के संकल्प के साथ कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कीं। 

शर्मा ने कहा कि किसान परिवारों के आर्थिक सशक्तीकरण का संकल्प पूरा करने के लिए राज्य के परिवर्तित बजट (2024-25) में कृषि विकास एवं कृषक कल्याण के लिए 96 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक का प्रावधान किया गया है। उनके अनुसार, साथ ही राजस्थान इरीगेशन वाटर ग्रिड मिशन के अन्तर्गत 50 हजार करोड़ रुपये तथा रन ऑफ वाटर ग्रिड के अन्तर्गत 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्य करवाये जायेंगे। उनका कहना था कि इसके साथ ही राजस्थान कृषि विकास योजना के तहत 650 करोड़ रुपए के कार्य कराए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर