नोबेल पुरस्कार पाने वाले अर्थशास्त्री के कहा, भारत सबसे धनी लोगों पर लगाए कर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2020

कोलकाता। अमेरिकी अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित जोसेफ ई स्टिग्लिज से सोमवार को कहा कि यदि भारत सरकार कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए जरूरी धनराशि जुटाने में असफल है, तो उसे सबसे अमीर लोगों पर कर लगाकर संसाधन जुटाने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को महामारी पर नियंत्रण और कमजोर वर्ग की मदद करने के लिए खर्च करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। स्टिग्लिज ने फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘धनराशि को कम असर वाले क्षेत्रों की जगह अधिक असर वाले क्षेत्रों में खर्च करना चाहिए और यदि आपके पास संसाधन नहीं हैं तो कर बढ़ाइए क्योंकि आपके (भारत) यहां बहुत से अरबपति हैं।’’

प्रमुख खबरें

36 साल की उम्र में Bhuvneshwar Kumar की Team India में वापसी पर बोले Suresh Raina

Emotional Intelligence में महिलाएं पुरुषों से आगे, 76 देशों के अध्ययन में सामने आया सच

NTA Librarian Recruitment: एनटीए ने लाइब्रेरियन के लिए भर्ती निकली, 21 अक्तूबर से पहले ईमेल से भेजें आवेदन फॉर्म

Under 23 World Championship: 4 भारतीय महिला पहलवानों के Visa पर WFI को अमेरिकी दूतावास से राहत की उम्मीद