कोरोना के खिलाफ अभियान के साथ अर्थव्यवस्था को भी अहमियत देने की जरूरत: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2020

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये चलाये जा रहे देशव्यापी अभियान को जारी रखने के साथ, देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर भी समान रूप से ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया। मोदी ने कोरोना के संक्रमण की मौजूदा स्थिति और संक्रमण पर नियंत्रण के लिये लागू किये गये 40 दिन के लॉकडाउन से देश को चरणबद्ध तरीके से बाहर लाने के उपायों पर सोमवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में यह बात कही। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार बैठक में मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा, ‘‘हमें कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के साथ अर्थव्यवस्था को भी समान रूप से अहमियत देने की जरूरत है।’’ प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमण रोकने की दिशा में लॉकडाउन को सार्थक उपाय बताते हुये कहा कि इसके सकारात्मक परिणाम मिले हैं और पिछले, लगभग डेढ़ महीने में लॉकडाउन के दौरान देश में हजारों लोगों के जीवन की रक्षा की जा सकी है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये 25 मार्च को घोषित किये गये लॉकडाउन के प्रभाव की समीक्षा के लिये सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक की। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने लॉकडाउन से बाहर आने के उपायों पर मुख्यमंत्रियों से की चर्चा, जानें समीक्षा मीटिंग में क्या कुछ हुआ

प्रमुख खबरें

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?

Saraswati Mantra: Maa Saraswati के इन चमत्कारी Mantras के जाप से मिलेगी बुद्धि और ज्ञान में अपार सफलता

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah