इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या के बाद आपातकाल की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2023

इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की बुधवार को राजधानी क्विटो में एक राजनीतिक रैली में हुई हत्या के बाद आपातकाल लगाए जाने की घोषणा की गई। यह हत्या ऐसे वक्त हुई जब दक्षिण अमेरिकी देश में मादक पदार्थ की तस्करी और हिंसा चरम पर है। क्विटो में विलाविसेंशियो की हत्या राष्ट्रपति चुनाव से लगभग दो सप्ताह पहले बुधवार को हुई। वह राष्ट्रपति पद की दौड़ में सबसे आगे नहीं थे। राष्ट्रपति गुलेर्मो लासो का कहना है कि हत्या की इस घटना को संगठित अपराध से जोड़ा जा सकता है। लासो ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक और आपातकाल लागू किए जाने की घोषणा की। पूरे देश में अतिरिक्त सैन्यकर्मियों को तैनात किया गया है।

विलाविसेंशियो ने अपनी मृत्यु से पहले एक बयान में कहा था, “यहां मैं अपना चेहरा दिखा रहा हूं। मैं उनसे नहीं डरता।’’ फर्नांडो विलाविसेंशियो ‘बिल्ड इक्वाडोर मूवमेंट’ के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे। वह अगस्त के अंत में होने वाले चुनाव में राष्ट्रपति पद के आठ उम्मीदवारों में से एक थे। वह विवाहित थे और उनके पांच बच्चे हैं। वह खासतौर से पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोरिया के 2007 से 2017 तक के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ काफी मुखर रहे। उन्होंने कोरिया सरकार के कई शीर्ष सदस्यों के खिलाफ न्यायिक शिकायतें दर्ज कराई थीं।

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!