FIITJEE के मालिक डीके गोयल पर गिरी ED की गाज, कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

By रितिका कमठान | Apr 24, 2025

प्रवर्तन निदेशालय ने फिटजी के 10 ठिकानों पर गुरुवार की सुबह छापेमारी की है। ईडी की यह कार्रवाई फिटजी के मालिक डीके गोयल के दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के ठिकानों पर हुई है। इस कार्रवाई से पहले फरवरी 2025 में नोएडा पुलिस ने फिटजी से जुड़े कई खातों को सील कर चुकी है। गोयल से जुड़े खातों में 11 करोड़ 11 लख रुपए सीज किए गए थे। 

फिटजी के खातों में मिले थे 11 करोड रुपए 

फिटजी कोचिंग संस्थान के बंद होने के बाद नोएडा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। फिटजी के संचालकों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद सख्त कदम उठाते हुए संस्थान से संबंधित बैंक खातों को सीज किया गया था। बता दें कि नोएडा थाना सेक्टर 58 में फिटजी के मालिक दिनेश गोयल व संस्थान के अन्य संचालकों पर क्लास बंद होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दिनेश गोयल के अलावा आठ अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश, विश्वासघात के आरोप लगाए थे। 

बता दें कि फिटजी इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले पूरे देश में काफी मशहूर और भरोसेमंद संस्थान रहा है। फरवरी महीने में इसके कई सेंटर बंद हो गए थे। इसके बाद कुछ समय से कर्मचारियों को वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया है। इस कदम के बाद से ही इस कोचिंग संस्थान की स्थिरता व अस्तित्व पर कई सवाल उठे थे। लोगों का संस्थान से भरोसा टूट चुका है।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video