वाल्मिकी निगम मामले में ईडी का एक्शन, कांग्रेस MLA के दफ्तर, घर पर की छापेमारी

By अभिनय आकाश | Jul 10, 2024

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम लिमिटेड में कथित अनियमितताओं की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में बुधवार को कांग्रेस विधायक बसनगौड़ा दद्दल के परिसरों की तलाशी ली। दद्दल निगम के अध्यक्ष भी थे। एजेंसी ने कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लगभग 20 स्थानों पर तलाशी ली। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि ईडी को छापेमारी करने का अधिकार है और यह सरकार के लिए शर्मिंदगी की बात नहीं है।

इसे भी पढ़ें: 100 करोड़ के बाद भी मांगा गया पैसा, AAP नेताओं पर ED का बड़ा आरोप

अपने नोट में चंद्रशेखरन ने आरोप लगाया कि राज्य संचालित निगम के खाते से 187 करोड़ रुपये का अनधिकृत हस्तांतरण हुआ था। इसमें यह भी कहा गया कि कुछ आईटी कंपनियों और हैदराबाद स्थित सहकारी बैंक के विभिन्न खातों में अवैध रूप से 88.62 करोड़ रुपये जमा किए गए। घटना के बाद दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया और कर्नाटक के आदिवासी कल्याण और खेल मंत्री नागेंद्र ने इस्तीफा दे दिया। इस बीच, सीबीआई ने भी मामले की जांच तेज कर दी है और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की डिप्टी मैनेजर दीपा के आवास को सील कर दिया है। आरोपियों में दीपा को भी शामिल किया गया है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता